मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारियों को हटाया, दो प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी

Mayawati Removed Party in-Charges in Six States, along with state presidents of Delhi and Madhya Pradesh
मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारियों को हटाया, दो प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी
मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारियों को हटाया, दो प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी
हाईलाइट
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • राजस्थान
  • गुजरात और ओडिशा के राज्य प्रभारियों को हटाया
  • मध्य प्रदेश और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्षों पर भी गिरी गाज
  • लोकसभा चुनाव में हार के बाद से एक्शन में बीएसपी चीफ मायावती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड में हैं। चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह से मायावती ने छह राज्यों के प्रभारियों और दो प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा के राज्य प्रभारियों को हटाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्षों पर भी गाज गिरी है। 

उत्तर प्रदेश के बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से उत्तराखंड प्रभारी का चार्ज छीनकर एमएल तोमर को उत्तराखंड का नया बसपा प्रभारी नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मुनकाद अली को हटाकर रामजी गौतम और धर्मवीर अशोक को प्रभारी बनाया गया है। उड़ीसा-गुजरात के प्रभारी पद से छट्ठूराम को हटाकर बिहार-झारखंड का प्रभारी बनाया है। मध्य प्रदेश में डीपी चौधरी की जगह रमाकांत पुत्तल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में सुरेंद्र सिंह की जगह लक्ष्मण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

मायावती 3 जून यानी कल भी दिल्ली में बैठक करेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश के बीएसपी जिला अध्यक्ष, जोन इंचार्ज और सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बुलाया गया। इस दौरान भी वह हार की समीक्षा कर कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार सपा-बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस गठबंधन का प्रदर्शन राज्य में शानदार रहेगा, लेकिन नतीजे ठीक इसके विपरीत आए। बसपा ने 38 और सपा ने 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। 

Created On :   2 Jun 2019 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story