महबूबा मुफ्ती को किया गया नजर बंद, गेट पर लगाया गया ताला, ट्वीट कर खुद दी जानकारी 

Mehbooba Mufti was closed, the gate was locked, the information given by tweeting herself
महबूबा मुफ्ती को किया गया नजर बंद, गेट पर लगाया गया ताला, ट्वीट कर खुद दी जानकारी 
जम्मू-कश्मीर महबूबा मुफ्ती को किया गया नजर बंद, गेट पर लगाया गया ताला, ट्वीट कर खुद दी जानकारी 
हाईलाइट
  • महबूबा में ट्वीट करते हुए कश्मीरी पंडितों की मौजूदा स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को फिर एक बार नजरबंद किया गया है। अपने ही घर में नजरबंद किए जाने की जाने की जानकारी खुद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दिया है। महबूबा में ट्वीट करते हुए कश्मीरी पंडितों की मौजूदा स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। 

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा "भारत सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को गलीचे के नीचे धकेलना चाहती है क्योंकि इसकी कठोर नीतियों के कारण उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण लक्षित हत्याएं हुई हैं जिन्होंने भागने का विकल्प नहीं चुना। हमें अपने दुश्मन के रूप में मुख्यधारा में पेश करने के कारण आज मुझे नजरबंद कर दिया गया है।"


वहीं एक और ट्वीट करते हुए महबूबा ने लिखा कि "सुनील कुमार के परिवार से आज छोटीगाम में मिलने की मेरी कोशिशों को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। वही प्रशासन का दावा है कि हमें बंद करना हमारी अपनी सुरक्षा के लिए है जबकि वे खुद घाटी के हर कोने तक जाते हैं।"

Created On :   21 Aug 2022 8:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story