मौसम अपडेट: दिल्ली में बढ़ रही ठंड, यूपी में कोहरे की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली में बढ़ रही ठंड, यूपी में कोहरे की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में भी पड़ रही है जोरदार सर्दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैदानी इलाकों में लगातार ठंडक बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। भारत के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर भी देखने को मिलेगी। इसी बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर बारिश हो सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से शामिल हैं। इनके अलावा, उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ रही है और लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली का मौसम कैसा है?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही तेज हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली का न्यूनमत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड

यूपी में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही जिससे रात को ठंड कम महसूस हुई थी। लेकिन दिन में तापमान फिर से गिर सकता है और ठंड बढ़ रही है। अधिकांश जगहों पर कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सफर करने वाले अपना खास ख्याल रखें।

बिहार में बढ़ी लोगों में ठिठुरन

बिहार में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार के तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है औ न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में मौसम सामान्य है और अभी किसी भी तरह के मौसम बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Created On :   20 Nov 2025 11:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story