Bihar Cabinet Ministers: नीतीश कुमार की नई सरकार में 26 मंत्रियों ने ली शपथ, एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल, जानें कौन सा नेता किस पार्टी से

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव में एनडीए को भारी मतों के साथ जीत मिली है और आज (20 नवंबर) को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नई सरकार ने शपथ ग्रहण की है। नीतीश कुमार की 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है और इतिहास रच दिया है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 अन्य विधायकों ने भी शपथ ली है। इस बार नीतीश कुमार की कैबिनेट में हर वर्ग के नेताओं ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। सम्राट चौधरी और विजय कुमा सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की और विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडे, श्रवण कुमार और लेशी सिंह के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। इनके अलावा, महिलाएं और मुस्लिम चेहरा भी कैबिनेट में शामिल है।
एक मुस्लिम और तीन महिलाएं
26 मंत्रियों में से तीन महिलाओं ने भी शपथ ग्रहण की है और इकलौते मुस्लिम विधायक जामा खान शामिल हैं। जामा खान जेडीयू के विधायक हैं। वहीं, विधायकों में लेशी सिंह जेडीयू की विधायक हैं, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह बीजेपी की विधायक हैं।
डिप्टी सीएम बीजेपी के
बता दें, बुधवार को बीजेपी ने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को अपना नेता चुना था। आज नीतीश कैबिनेट में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली है।
बीजेपी से कितने मंत्री हैं शामिल?
बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र सिंह रौशन, श्रेयसी सिंह और प्रमोद कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ, सम्राट चौधरी बोले- जनता की भावनाओं को पूरा करने के संकल्प की शपथ
जेडीयू से कितने मंत्री शामिल?
वहीं, जनता यूनाइटेड दल की बात करें तो, इसमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जामा खान शामिल हैं।
अन्य पार्टी के नेता बने मंत्री
इनके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह की मौका मिला है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमान को मंत्री पद सौंपा गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है।
Created On :   20 Nov 2025 1:12 PM IST













