बिहार: नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में सीएम पद की ली शपथ ,पीएम मोदी समेत कई नेता रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बंपर जीत के बाद एनडीए सरकार में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दोनों ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 26 मंत्रियों ने पद की शपथ ली। बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया।
लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
पटना का गांधी मैदान एनडीए नेताओं के पोस्टरों से पटा पड़ा है। पटना के गांधी मैदान के बाहर नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान और अन्य NDA नेताओं के पोस्टर लगाए गए है, यहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश 10 वीं बार बिहार सीएम पद की शपथ लेंगे।
यह भी पढ़े -सीबीआई ने हाजीपुर में रेलवे के उप मुख्य अभियंता और तीन अन्य को रिश्वतखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।
बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई...मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा आज 10वीं बार नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे। बिहार ने स्पष्ट कर दिया कि जो करेगा बिहार का विकास, उसी के साथ रहेगा बिहार, हम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं
Created On :   20 Nov 2025 9:50 AM IST












