उत्तरप्रदेश: मऊ की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन,अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

मऊ की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन,अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि
सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा चीफ अखिलेश सिंह यादव ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से 67 वर्षीय सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। विधायक सुधाकर के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। विधायक के बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की जानकारी दी। बेटे ने कहा पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बेटे सुजीत सिंह ने आगे बताया कि उन्हें हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!'

मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, आज गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के चलते काफी चर्चा में थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को चुनौती देते हुए एक बड़े अंतर से हराया। सुधाकर सिंह की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी।

Created On :   20 Nov 2025 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story