तेलंगाना में TRS की आंधी, मिजोरम में 10 साल बाद MNF की वापसी

mizoram telangana assembly election results 2018
तेलंगाना में TRS की आंधी, मिजोरम में 10 साल बाद MNF की वापसी
तेलंगाना में TRS की आंधी, मिजोरम में 10 साल बाद MNF की वापसी
हाईलाइट
  • तेलंगाना में TRS को 88 सीटों पर
  • वहीं कांग्रेस को 19 पर जीत हासिल हुई है।
  • तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति की आंधी के आगे फीका पड़ा विपक्ष।
  • मिजोरम में MNF 10 साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच राज्यों में में चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 88 सीटों पर जीत दर्ज की है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)  ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलंगाना में टीआरएस तो मिजोरम में एमएनएफ की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिखाई दे रही है। 

 

तेलंगाना
तेलंगाना में TRS ने 88 सीटें पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है। वहीं ओवैसी की AIMIM ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। TRS को 46.9% वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 28.4% वोट मिले हैं। केसीआर ने गजवेल विधानसभा छेत्र से अपने प्रतिद्वंदी को 50,000 वोट से हराया। वहीं केसीआर के बेटे केटीआर रामा राव ने सिरसिला सीट से 1,21,758 वोटों से जीत हासिल की है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरउद्दीन ओवैसी चंद्रायान गुट्टा सीट से जीत चुके हैं।

TRS चीफ केसीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये जनता की जीत है। केसीआर ने कहा, "मैं जनता को प्रणाम करता हूं और इस जीत पर बधाई देता हूं। इसके साथ ही मैं TRS कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं। हम चुनाव प्रचार के दौरान किए सभी वादे पूरे करेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा और कलेशवरम प्रोजेक्ट के जरिए 1 करोड़ एकड़ के लिए सिंचाई पानी की व्यवस्था की जाएगी। मैं अपने मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि इस जीत के बाद भी हमें नम्र रहना चाहिए और जनता से जुड़े रहना चाहिए।

मिजोरम
मिजोरम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पी ललथनहवला चंफाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं MNF के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा आइजोल पूर्व सीट से जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय सपदंगा को 2500 वोट से हराया। MNF की जीत ने नॉर्थ ईस्ट के एकमात्र राज्य से भी कांग्रेस का पत्ता साफ कर दिया है। मिजोरम में MNF को 26, जबकि कांग्रेस को मात्र 5 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं बीजेपी ने एक सीट पर कब्जा जमाया। जीत के बाद MNF अध्यक्ष जोरमथंगा ने कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। जोरमथंगा ने कहा, "हम अकेले सरकार बनाएंगे, क्योंकि हमारे पास 26 सीट हैं।" 

MNF ने सभी 40 सीटों पर अपने प्रतिनिधी उतारे थे। ऐसे में 10 साल बाद MNF की यह जीत काफी बड़ी मानी जाएगी, क्योंकि 2013 में हुए पिछले चुनाव में MNF को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस ने 34 सीटों पर कब्जा जमाया था। 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 45% और MNF को 28% वोट मिले थे। वहीं बीजेपी को राज्य में केवल 0.37% वोट मिले थे। जबकि 2018 के इस विधानसभा चुनाव में MNF को 37.6% वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 30.2% प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी को 8% वोट प्राप्त हुआ है।

Created On :   11 Dec 2018 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story