बंगाल, केरल में मॉब लिंचिंग को भाजपा से नहीं जोड़ा जा सकता

Moblinking can not be linked to BJP in Bengal, Kerala
बंगाल, केरल में मॉब लिंचिंग को भाजपा से नहीं जोड़ा जा सकता
बंगाल, केरल में मॉब लिंचिंग को भाजपा से नहीं जोड़ा जा सकता
हाईलाइट
  • गोरक्षकों द्वारा एक विशेष समुदाय को लक्षित किए जाने की बढ़ती खबरों के बीच पहली बार किसी भाजपा सांसद ने इस बाबत बयान दिया है
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और केरल में मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) को उनकी पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और केरल में मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) को उनकी पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

गोरक्षकों द्वारा एक विशेष समुदाय को लक्षित किए जाने की बढ़ती खबरों के बीच पहली बार किसी भाजपा सांसद ने इस बाबत बयान दिया है।

हरियाणा के सिरसा में नौकरशाह से नेता बनीं सुनीता ने कहा, मॉब लिंचिंग को भाजपा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह अचानक होने वाली दुखद घटना होती है, जो दुर्भाग्य से हो रही है।

उन्होंने कहा, यह पश्चिम बंगाल में भी हो रहा है। यह केरल में भी हो रहा है। इन राज्यों में तो भाजपा की सरकार नहीं है।

विपक्षी दलों ने हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में असहिष्णुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

इस पर बात करते हुए दुग्गल ने कहा कि 2014 में उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वह पार्टी की विचारधारा और शीर्ष नेता, तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुईं।

दुग्गल ने कहा, इन्हीं कारण के चलते मैंने नौकरी छोड़ी और 2014 में राजनीति में आ गई।

उन्होंने लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या में आई बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

हरियाणा से अकेली महिला सांसद ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण कई महिला सांसद लोकसभा में जीतकर आई हैं। पार्टी ने कई महिलाओं को टिकट दिया। सदन की 78 महिला सांसदों में से 41 भाजपा से हैं।

--आईएएनएस

Created On :   28 July 2019 11:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story