मोदी कैबिनेट का विस्तार, मार्शल आर्ट के जानकार हैं अनंत कुमार हेगड़े

modi cabinet, anant Hagde becomes minister of skill development
मोदी कैबिनेट का विस्तार, मार्शल आर्ट के जानकार हैं अनंत कुमार हेगड़े
मोदी कैबिनेट का विस्तार, मार्शल आर्ट के जानकार हैं अनंत कुमार हेगड़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार में शामिल हुए मंत्रियों की सूची में अनंत कुमार हेगड़े भी हैं। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं देश की रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, जानिए 15 रोचक FACTS

28 साल की उम्र में बने थे सांसद
हेगड़े एक्सटर्नल अफेयर और एचआरडी पर बनी पार्ल्यामेंट स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य हैं। हेगड़े पहली बार 28 साल की उम्र में सांसद बने थे। यह संसद में उनका पांचवा टर्म है। अपने सांसदीय कार्यकाल के दौरान हेगड़े कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं। इस समितियों में वित्त, गृह, मानव संसाधन, वाणिज्य कृषि और विदेश विभाग शामिल हैं। हेगड़े चार बार स्पाइसेज बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ...तो इस 4 "P" फ़ॉर्मूला के आधार पर चुने गए मोदी कैबिनेट के 9 मंत्री

कोरियन मार्शल आर्ट ताइक्वांडो के हैं जानकार
ग्रामीण भारत पर गहरी जानकारी के साथ, अनंत कुमार कदंम्ब नाम के एनजीओ (गैर सरकारी संस्था) के संस्थापक भी रहे हैं। कदम्ब ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, रूरल मार्केटिंग और दूसरे कई क्षेत्रों में काम करता है। हेगड़े कोरियन मार्शल आर्ट ताइक्वांडो के भी जानकार हैं।
 

Created On :   3 Sept 2017 3:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story