19 बैठकों में 23 बिल पास करने के बाद संसद का मानसून सत्र खत्म, पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

monsoon session of Parliament ended
19 बैठकों में 23 बिल पास करने के बाद संसद का मानसून सत्र खत्म, पढ़ें पूरा लेखा-जोखा
19 बैठकों में 23 बिल पास करने के बाद संसद का मानसून सत्र खत्म, पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। दिनभर की कार्रवाई के बाद संसद के दोनों सदनों को अनिश्चितकालीन समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मानसून सत्र में जहां लोकसभा में 14 बिल पास किए गए, वहीं राज्यसभा में इस दौरान 9 बिल पास हुए। संसद के दोनों सदनों में लिंचिंग की घटनाओं और देश में बढ़ती असहिष्णुता पर सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी भी हुई। इस बार का मानसून सत्र बेहद खास भी रहा। इस सत्र में दोनों सदनों में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव भी संपन्न हुए, वहीं अंतिम दिन देश के 13वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के स्पीकर की कुर्सी भी संभाली।

लोकसभा : 29 घंटे कार्यवाही बाधित रही 

  • संसद के निचले सदन में मानसून सत्र के दौरान 19 बैठकें हुई। 
  • इस दौरान 14 बिल लोकसभा में पास किए गए, जिनमें बैंकिंग बिल में संशोधन भी शामिल है।
  • 6 कांग्रेस सांसदों को अनुचित व्यवहार के चलते सस्पेंड किया गया।
  • राष्ट्रपति चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव हुए।
  • कथित गौरक्षकों द्वारा बेकसूरों को पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं पर विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया।
  • गुजरात में राहुल गांधी की कार पर हुए हमले का जमकर विरोध हुआ।
  • भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा हुई।
  • मानसून सत्र के दौरान 71 घंटे कार्रवाई हुई।
  • 29.58 घंटे सदन में गतिरोध के चलते बाधित हुए। इसकी भरपाई के लिए 10.36 घंटे अतिरिक्त कार्रवाई की गई।
  • 63 तारांकित सवालों के मौखिक जवाब दिए गए, वहीं 4370 अतारांकित सवालों के जवाब लिखित में दिए गए।
  • सांसदों ने 28 निजी बिल पेश किए।

राज्यसभा में मानसून सत्र

  • मानसून सत्र में संसद के ऊपरी सदन में 19 बैठकें हुईं।
  • राज्यसभा में 9 बिल पास हुए।
  • लिंचिंग की घटनाओं और देश में बढ़ती असहिष्णुता पर चर्चा हुई।
  • लोकसभा में हुई तमाम चर्चाएं, राज्यसभा में भी हुईं।
  • अंतिम दिन 13वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के स्पीकर की कुर्सी संभाली।
  • मानसून सत्र में 80 घंटे ऊपरी सदन की कार्रवाई चली।
  • ऊपरी सदन में गतिरोध के चलते 25 घंटे बर्बाद हुए, जिसकी भरपाई के लिए 7 घंटे अतिरिक्त काम किया गया।
  • वेंकैया नायडू और मायावती ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
  • दो नए सदस्य विनय दिनू तेंदुलकर और संपतिया उइके ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
  • सत्र के दौरान 285 तारांकित सवाल और 3040 अतारांकित सवालों के जवाब दिए गए। 46 सवालों  के जवाब मौखिक दिए गए, बाकी के सवालों का लिखित उत्तर दिया गया।
  • सदन द्वारा पारित बिलों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान बिल, साइंड एजूकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) बिल, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (सार्वजनिक निजी भागीदारी) बिल, बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार बिल शामिल हैं। वहीं मोटर वाहन (संशोधन ) बिल को एक चयन समिति के लिए भेजा गया, जबकि फाइनेंशियल रिजोल्यूशन और डिपोजिट इंश्योरेंस बिल को एक संयुक्त समिति के लिए भेजा गया।
     

Created On :   11 Aug 2017 7:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story