मप्र भाजयुमो ने चलाया सेल्फी विद मास्क अभियान

MP BJYM launched selfie with mask campaign
मप्र भाजयुमो ने चलाया सेल्फी विद मास्क अभियान
मप्र भाजयुमो ने चलाया सेल्फी विद मास्क अभियान

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोरोना महामारी के बचाव के लिए आवश्यक मास्क लगाने को प्रोत्साहित करने के मकसद से सेल्फी विद मास्क और सेल्फी विद वीडियो अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से मास्क लगाने का आह्वान किया है। इसके प्रति सभी वर्गो को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश में भाजयुमो ने सेल्फी विद मास्क और सेल्फी विद वीडियो अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मास्क लगाकर की।

भाजयुमो के अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा इस अभियान के लिए पंचायत और वार्डो में लोगों को जागरूक कर रहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के लिए सेल्फी विद मास्क और सेल्फी विद वीडियो अभियान चलाया, जिसमें एक हैशटैग है, और उसका भी उपयोग सोशल साइट्स पर बहुत बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं।

Created On :   28 April 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story