मुंबई कांग्रेस में फिर बवाल, उर्मिला मातोंडकर की चिट्ठी लीक...संजय निरूपम पर निशाना

Mumbai : A letter leaked of congress leader Urmila Matondkar
मुंबई कांग्रेस में फिर बवाल, उर्मिला मातोंडकर की चिट्ठी लीक...संजय निरूपम पर निशाना
मुंबई कांग्रेस में फिर बवाल, उर्मिला मातोंडकर की चिट्ठी लीक...संजय निरूपम पर निशाना
हाईलाइट
  • खत में उर्मिला ने लिखे तीखे शब्द
  • चुनाव नतीजे आने से पहले लिखी गई चिट्ठी
  • संजय निरूपम के करीबियों पर गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई लोकसभा चुनाव लड़ने वालीं उर्मिला मातोंडकर ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उनके करीबी रहे संजय निरूपम के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला की एक चिट्ठी मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें उन्होंने संजय निरूपम के खिलाफ तीखे शब्द लिखे हैं।

चिट्ठी लीक होने के बाद कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है। उर्मिला ने ये चिट्ठी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से दो दिन पहले 16 मई को लिखी थी। मिलिंद देवड़ा को संबोधित करते हुए उर्मिला ने संजय निरूपम के दो सहयोगी भूषण पाटिल और संदेश कोंडविलकर के व्यवहार की आलोचना की है। उर्मिला मातोंडकर ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं में सामंजस्य नजर नहीं आया। उर्मिला ने लिखा कि उनके दोनों सहयोगियों ने चुनावी कैंपेन को ठीक ढंग से मैनेज नहीं किया।

उन्होंने भूषण पाटिल और केंडविलकर को गैर जिम्मेदार बताया, मातोंडकर ने कहा कि कोंडविलकर ने उनके परिवार को फोन कर चुनाव के लिए फंडिंग करने को कहा। उनके परिवार से ये भी कहा गया कि वो कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से चुनावी फंड रिलीज करने को कहें। कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने चुनाव में उनके सहयोगी रहे दोनों नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतनी बाधाओं के बाद भी मैंने अपना चुनावी कैंपेन जारी रखा। 

चिट्ठी लीक होने के बाद संजय निरूपम ने मिलिंद देवड़ा पर निशाना साधा है। निरूपम ने ट्वीट किया कि एक युवा नेता ने लोकसभा उम्मीदवार की चिट्ठी लीक कर दी, जो पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर संतुलित करना चाहता है। ये चिट्ठी चुनाव के बाद मिलिंद देवड़ा को लिखी गई थी, क्या इसी तरह वे पार्टी को मजबूत करेंगे।

 

 

 

 

 

Created On :   9 July 2019 5:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story