मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी मोहम्मद ताहीर मर्चेंट की मौत

Mumbai serial blast convict Mohammad Tahir Merchant dies
मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी मोहम्मद ताहीर मर्चेंट की मौत
मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी मोहम्मद ताहीर मर्चेंट की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई में मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में सजा सुनाए गए मोहम्मद ताहीर मर्चेंट की बुधवार के तड़के पौने चार बजे ससुन अस्पताल में मौत हो गई। उसे ह्दय की बीमारी थी। टाडा न्यायालय ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। येरवड़ा जेल के अधीक्षक यू.टी. पवार ने बताया कि सितंबर 2017 में उसे येरवड़ा जेल लाया गया था। इससे पहले वह मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में था। उसे पहले से ह्दय से जुड़ी बीमारी थी। वो नियमित रूप से दवाईयां ले रहा था। बुधवार तड़के उसके सीने में काफी दर्द हुआ। जिसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल ससुन अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल के किसी भी कैदी की मौत होने पर उसका पोस्टमार्टम नायब तहसीलदार के निरीक्षण में किया जाता है। इस अनुसार मर्चेंट का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसका शव उसके परिजन को सौंपा जाएगा।  

मर्चेंट की फांसी पर लगाई थी रोक
इससे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट की फांसी पर रोक लगाई थी। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई से छह हफ्ते में जवाब मांगा था। कोर्ट ने विशेष टाडा अदालत से केस संबंधित दस्तावेज तलब किए थे। टाडा कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट को मुख्य साजिशकर्ता माना था। जिसके चलते उसे फांसी की सजा सुनाई थी।12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। जिसमें 257 लोग मारे गए थे, और 718 लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में बीते सात सितंबर को मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को मौत की सजा सुनाई थी। मामले में अबू सलेम को उम्रकैद, पांचवें दोषी रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।  

Created On :   18 April 2018 3:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story