नगालैंड में लिजित्सु की सरकार बर्खास्त, जीलियांग बने 19वें मुख्यमंत्री

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नगालैंड में लिजित्सु की सरकार बर्खास्त, जीलियांग बने 19वें मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नगालैंड में सत्तारूढ़ दल नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में पिछले एक महीने से चला आ रहा गतिरोध बुधवार को नाटकीय ढंग से खत्म हो गया। यहां राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजित्सु की सरकार को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद एनपीएफ के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जिलियांग ने राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जिलियांग अब 22 जुलाई से पहले विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

राज्यपाल ने सीएम लिजित्सु से सत्तारूढ एनपीएफ में मची उठापटक के बीच विश्वास मत हासिल करने का कहा था। लिजित्सु ने 14 जुलाई को गुवाहाटी हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल के निर्देश पर रोक का अनुरोध किया था। जिसे हाई कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके बाद आज लिजित्सु को सदन में विश्वास मत दिखाना था लेकिन वे सदन में नहीं आए। मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजित्सु और उनके समर्थकों के बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा न पहुंचने पर राज्यपाल ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी। इसके कुछ देर बाद ही जीलियांग को नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया। 

जेलियांग दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने पर जनजातीय समूहों के हिंसक विरोध के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद लीजित्सु मुख्यमंत्री बने थे।

Created On :   19 July 2017 8:01 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story