UP के पूर्व CM एनडी तिवारी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

ND Tiwari hospitalised after brain stroke condition critical
UP के पूर्व CM एनडी तिवारी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
UP के पूर्व CM एनडी तिवारी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी को ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिवारी की तबियत ज्यादा ख़राब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद एनडी तिवारी का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। 

अपने पिता के बार में बात करते हुए एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी ने कहा कि सुबह चाय पीते समय अचानक वे बेहोश हो गए, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि 91 वर्षीय एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। 

2014 में रोहित शेखर को माना था बेटा
एनडी तिवारी ने मार्च 2014 में रोहित शेखर को अपना बेटा माना था। रोहित को एनडी तिवारी का बेटा बताने के लिए छह साल तक कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी थी। जिसमें तिवारी को अपना डीएनए टेस्ट कराना पड़ा था। टेस्ट में सामने आया कि एनडी तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं। तब जाकर तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से शादी की थी।

एक्स्ट्रा शॉट्स 
91 साल के एनडी तिवारी अकेले ऐसे राजनेता हैं जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 
तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 
वह केंद्र सरकार में मंत्री और राज्यपाल भी रहे हैं। 
कांग्रेसी रहे एनडी तिवारी के सभी दलों से अच्छे संबंध माने जाते हैं

Created On :   20 Sept 2017 10:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story