NIA ने मणिपुर के आतंकी को दिल्ली में धर दबोचा

NIA arrests Manipur based terrorist from Delhi
NIA ने मणिपुर के आतंकी को दिल्ली में धर दबोचा
NIA ने मणिपुर के आतंकी को दिल्ली में धर दबोचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के एक आतंकी को नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली से पकड़ा है। ये आतंकी मणिपुर के आतंकी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) का है। हिरासत में लिए गए आतंकवादी का नाम सनाबम इनोबी सिंह है और यह मूल रूप से मणिपुर का ही रहवासी है। 

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी सनाबम इनोबी केसीपी का बहुत पुराना और विश्वसनीय मेंबर है और वह पार्टी के लिए फंड जुटाने, हथियार और गोला बारूद सप्लाई करने का काम करता था। NIA के मुताबिक पहले भी दिल्ली पुलिस ने इस संगठन के बहुत से सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस साल जनवरी में दिल्ली पुलिस ने केसीपी के कमांडर इन चीफ खोइरोम रणजीत सिंह और उसकी महिला सहयोगी इरुंगबाम सनातोम्बी देवी और मणिपुर के पी प्रेम कुमार मैती को मयूर विहार से गिरफ्तार किया था। बाद में यह मामला NIA को दे दिया गया था। 

NIA ने जुलाई में 3 आरोपियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए आईपीसी की धारा 120 बी के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। NIA को इस मामले की जांच के दौरान ही सनाबम के बारे में जानकारी मिली जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

असम रेजीमेंट पर हुआ था आतंकी हमला


पिछले महीने मणिपुर में 4 असम रेजीमेंट पर कुछ आतंकियों ने हमला बोल दिया था। बता दें कि चंदेल के साजिक में आतंकियों ने असम रेजीमेंट को निशाना बनाया था। इस मुठभेड़ में 1 आतंकी और 2 जवानों शहीद हो गए थे। आंतकियों के पास से 1 एके-47 और 2 आईईडी भी बरामद हुआ थी। हाल ही में चंदेल जिले में ही आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें असम राइफल्स के 3 जवान शहीद हो गए थे और 6 अन्‍य घायल हो गए थे। यह धमाका जवानों की पेट्रोलिंग के वक्त हुआ था।

 

Created On :   2 Dec 2017 9:00 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story