NIA ने की फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, मौलवी से लेकर इंजीनियर तक गिरफ्तार

NIA raids in Delhi, UP uncover IS styled module, 10 arrested
NIA ने की फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, मौलवी से लेकर इंजीनियर तक गिरफ्तार
NIA ने की फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, मौलवी से लेकर इंजीनियर तक गिरफ्तार
हाईलाइट
  • आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब ए इस्लाम के 10 सदस्यों को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को अरेस्ट किया है।
  • इस संगठन के सदस्य उत्तर भारत में सीरियल धमाकों की साजिश रच रहे थे।
  • ये आतंकी संगठन
  • ISIS जैसे मॉड्यूल से प्रेरित है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब ए इस्लाम के 16 सदस्यों को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को हिरासत में लिया है जिसमें से 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आतंकी संगठन, ISIS जैसे मॉड्यूल से प्रेरित है। इस संगठन के सदस्य उत्तर भारत में सीरियल धमाकों की साजिश रच रहे थे, लेकिन NIA ने इसे नाकाम कर दिया। NIA को मिले इनपुट्स के आधार पर इन्हे गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी 20 से 30 साल की उम्र के हैं। गिरफ्तार आतंकी मुफ्ती सोहेल को इस ग्रुप का सरगना बताया जा रहा है, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ लोग इंजीनियर भी है। NIA कई दिनों से इस ग्रुप पर नजर रख रही थी।

NIA आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि इनपुट के आधार पर दिल्ली के सीलमपुर और यूपी के अमरोहा, हापुर, मेरठ, लखनऊ समेत 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें खुलासा हुआ कि ISIS से प्रेरित संगठन हरकत-उल-हर्ब ए इस्लाम उत्तर भारत में सीरियल धमाके करने का साजिश रच रहा था जो कि एडवांस स्टेज में थी। NIA ने इन जगहों से बड़ी मात्रा विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया हैं। इसमें कंट्री मेड रॉकेट लॉन्चर भी शामिल है। इसके अलावा 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, 120 अलार्म घड़ियां, मेमोरी कार्ड और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। NIA ने इस मामले में कुल 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ के बाद 10 को अरेस्ट कर लिया गया है। NIA ने जिन 10 लोगों को अरेस्ट किया है उनमें से पांच को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से अरेस्ट किया गया है। UP एंटी टेररिस्ट स्कवॉड और NIA जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इन्हें पकड़ा है। जबकि पांच अन्य को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन के बाद हिरासत में लिया गया है।

आलोक मित्तल ने बताया कि इन आतंकियों के टार्गेट पर राजनीतिक और दूसरी महत्वपूर्ण हस्तियां, महत्वपूर्ण इमारतें, कुछ सिक्युरिटी इंस्टालेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाके थे। मित्तल ने कहा कि इनकी तैयारी को देख कर लगता है कि ये लोग रिमोट कंट्रोल से ब्लासट और फिदायीन हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि यह एक नया ISIS से प्रेरित मॉड्यूल है। इस मॉड्यूल के सदस्य एक विदेशी एजेंट के संपर्क में भी थे जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। इस मॉड्यूल का गैंग लीडर मुफ्ती सोहेल है जो दिल्ली में रहता है और यूपी के अमरोहा का मूल निवासी है जहां वह एक मस्जिद में काम करता है।
 

Created On :   26 Dec 2018 1:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story