निर्भया गैंगरेप केस: आरोपियों को फांसी न देने पर तिहाड़ जेल प्रशासन को DCW का नोटिस

Nirbhaya gang-rape case: DCW asked to tihar administration for not hanging accused
निर्भया गैंगरेप केस: आरोपियों को फांसी न देने पर तिहाड़ जेल प्रशासन को DCW का नोटिस
निर्भया गैंगरेप केस: आरोपियों को फांसी न देने पर तिहाड़ जेल प्रशासन को DCW का नोटिस

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 16 दिसंबर 2012 को दक्षिणी दिल्ली के इलाके में हुए निर्भया गैंगरेप और मर्डर के 4 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के पांच महीने बीतने के बाद भी उन्हें अभी तक फांसी नहीं दी गई है। निर्भया की मां ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दी है कि उनकी बेटी के हत्यारों को अभी तक फांसी नहीं दी गई है। उनकी शिकायत पर एक्शन लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन और डीसीपी साउथ को नोटिस जारी किया है।

डीसीडब्ल्यू चीफ ने नोटिस जारी कर पूछा है कि निर्भया गैंग रेप के चारों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के पांच महीने बाद भी अभी तक उन्हें फांसी क्यों नहीं दी गई है। डीसीडब्ल्यू चीफ स्वाति मालीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या उनके द्वारा चारों दोषियों को फांसी देने के आदेश जारी किए जा चुके हैं या नहीं। यदि फांसी देने के आदेश जारी किए जा चुके हैं तो अभी तक उन आदेशों की पालना क्यों नहीं किया गया। आयोग ने 6 नवंबर तक इसकी जानकारी मांगी है। डीसीडब्ल्यू चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि आज तक निर्भया तक को न्याय नहीं मिला। निर्भया की माँ और पूरा देश निर्भया के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। दोषियों को तुरंत फांसी होनी चाहिए।

निर्भया गैंगरेप केस

गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2012 को निर्भया (परिवर्तित नाम) अपने एक फ्रेंड के साथ बस में सफर कर रही थी तभी बस के चालक और परिचालक और उसके अन्य साथियों ने कमेंट करना शुरू कर दिया जब उन दोनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बुरी तरह पीटा और निर्भया के साथ रेप किया और साथ ही उसके यौनांग में व्हील जैक की रॉड भी घुसा दी। इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। पूरे देश में घटना का विरोध हुआ था। घटना के बाद SC ने एक नाबालिग आरोपी को छोड़कर सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी थी। उनमें से एक आरोपी जेल में ही आत्महत्या कर चुका है। बाकी सभी आरोपी तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन्हे अभी फांसी दी जानी है।

 

 

Created On :   31 Oct 2017 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story