विजग गैस लीक कांड में मृतकों की संख्या 12 हुई

Number of dead in Vijag gas leak scandal is 12
विजग गैस लीक कांड में मृतकों की संख्या 12 हुई
विजग गैस लीक कांड में मृतकों की संख्या 12 हुई

विशाखापत्तनम, 8 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम गुरुवार को एक प्लांट से रासायनिक गैस लीक होने की घटना में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 12 हो गई है। एक अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान तड़के दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय गंगाधर चौधरी के रूप में हुई, जिसके बाद गुरुवार तड़के एलजी पॉलीमर्स संयंत्र से स्टाइरीन गैस लीक होने से मृत हुए लोगों की संख्या 12 हो गई है।

इससे पहले, विशाखापत्तनम पुलिस ने घटना में मारे गए 11 लोगों की सूची जारी की थी। जिनकी पहचान, मीका कृष्णमूर्ति (72), पी. वरलक्ष्मी (38), अप्पला नरसम्मा (45), एन. ग्रीष्मा (9), ए.एन. नानी (40), कुंदना श्रिया (6), ए. चंद्रमौली (19), गंगा राजू (48), बी. नारायणम्मा (35), ए. वी. नुकराजू (60) और पी. शंकर राव (40) के रूप में हुई है।

पीड़ित आर. आर. वेंकटपुरम और रासायनिक कारखाने के आसपास के गांवों के निवासी थे।

अधिकारियों ने कहा, गुरुवार को एक शव का पोस्टमार्टम किया गया, बाकी अन्य शवों का परीक्षण बाद में शुक्रवार को किंग जॉर्ज अस्पताल में किया जाएगा।

गैस लीक कांड में 300 से अधिक लोग प्रभावित भी हुए हैं, जिनमें 48 बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि अकेले केजीएच अस्पताल में 193 पीड़ित भर्ती हैं। उनमें से कुछ की हालत में सुधार हुआ है और उन्हें शुक्रवार शाम तक छुट्टी मिलने की संभावना है।

Created On :   8 May 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story