ओडिशा: अमित धल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Odisha: Dreaded criminal wanted in Amit Dhal murder case nabbed in WB
ओडिशा: अमित धल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
ओडिशा: अमित धल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
हाईलाइट
  • ब्रजराजनगर अमित धल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू घोष को पश्चिम बंगाल के सियालदह से गिरफ्तार किया गया

डिजिटल डेस्क, झारसुगुड़ा। ब्रजराजनगर अमित धल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू घोष को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सियालदह से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम लंबे समय से पश्चिम बंगाल में तैनात थी, आखिरकार आरोपी सोनू को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कथित तौर पर वह बंजारी गांव जाने की योजना बना रहा था और उसने अपनी पत्नी को ओडिशा से बुला लिया था। झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक अवनी कुमार मोहंती ने बताया, आरोपी को मजिस्ट्रेट सियालदह की अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन दिया। सोनू जिले में कई हत्या के मामलों में शामिल है। इससे पहले ब्रजराजनगर हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से हथियार बरामद किए गए थे। 

 

Created On :   28 July 2019 12:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story