सामने आए 16 नए मामले, महाराष्ट्र से 7 वहीं राजस्थान में 9 संक्रमितों की पुष्टि

Omicron wreaks havoc in Maharashtra, 7 new cases surfaced, total number of infected reached 12 in the country
सामने आए 16 नए मामले, महाराष्ट्र से 7 वहीं राजस्थान में 9 संक्रमितों की पुष्टि
देश में ओमिक्रॉन का कहर सामने आए 16 नए मामले, महाराष्ट्र से 7 वहीं राजस्थान में 9 संक्रमितों की पुष्टि
हाईलाइट
  • 13 लोगों के संपर्क में आई नाइजीरिया से लौटी महिला
  • दिल्ली में भी ओमिक्रॉन ने दी दस्तक
  • एक शख्स पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से पैर पसारने लगा है। महाराष्ट्र में 7 और राजस्थान में 9 नए मामलो की पुष्टि होने के बाद देश में कुल ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गयी है। संक्रमित होने वालों में एक व्यक्ति पुणे से है, वहीं बाकी छह मामले पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आए हैं। इनमें से तीन लोग नाइजीरिया से भारत लौटे थे, जबकि तीन उनके कांटेक्ट में आए थे। 7 नए मामलों की पुष्टि खुद महाराष्ट्र सरकार की ओर से की गई है। 

उधर राजस्थान के जयपुर में भी ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है, जिसके बाद चारों लोगों को आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आने वाले पांच और लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन 16 नए मामलों के साथ ही अब देश में इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 21 तक पहुंच गई है और यह पांच राज्यों में अपने पैर पसार चुका है। 

आपको बता दे इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में पहला केस सामने आया था जहां दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिला था। इसके अलावा देश के पहले दो मामले कर्नाटक में मिले थे, उसके बाद शनिवार को गुजरात में एक और रविवार को दिल्ली में एक शख्स इस नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए है। 

13 लोगों के संपर्क में आई नाइजीरिया से लौटी महिला

एक ही परिवार के जिन 6 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है, उनमें से तीन नाइजीरिया से आए हैं। जिसमे 44 साल की महिला और उसकी 18 साल और 12 साल की दो बेटियां हैं, उनसे संपर्क में आने के बाद परिवार के अन्य लोग इससे संक्रमित हो गए।

सामने आया था कि नाइजीरिया से आने के बाद वह 13 लोगों के संपर्क में आईं थीं, सभी की कोरोना जांच की गई थी, जिसके बाद महिला के भाई और उसकी 7 साल और डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। 


 

Created On :   5 Dec 2021 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story