ओमप्रकाश राजभर बंद कमरे में चंद्रशेखर से मिले

Omprakash Rajbhar meets Chandrashekhar in a closed room
ओमप्रकाश राजभर बंद कमरे में चंद्रशेखर से मिले
ओमप्रकाश राजभर बंद कमरे में चंद्रशेखर से मिले
हाईलाइट
  • ओमप्रकाश राजभर बंद कमरे में चंद्रशेखर से मिले

लखनऊ , 2 मार्च (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को लखनऊ के वीआईपी गेस्ट हाउस में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर से मुलाकात की है। दोनों के बीच बंद कमरे में हुई मुलाकात के नए समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि दोनों की मुलाकात उत्तर प्रदेश में नए समीकरण को बना सकती है। दोनों नेताओं के बीच 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सुभासपा की अगुआई में बनी भागीदारी संकल्प मोर्चा में भीम आर्मी शामिल हो सकती है। 2022 के चुनाव से पहले सभी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों को एक करने की कोशिश इस गठबंधन के सहारे हो सकती है।

भाजपा से अलग होने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने मायावती के बेहद करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा के साथ नजदीकी बढ़ाई है। इन दोनों नेताओं ने भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में यह दोनों साथ भी लड़ सकते हैं।

इससे पहले रविवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। चंद्रशेखर की नई पार्टी का औपचारिक ऐलान होली के बाद 15 मार्च को होगा। चंद्रशेखर से रविवार को बसपा के कई नेताओं ने मुलाकात की है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन चौरसिया, इजाहरूल हक, अशोक चौधरी ने तो भीम अर्मी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान कई पूर्व एमएलसी और लोकसभा के प्रत्याशी रहे नेताओं ने चंद्रशेखर से मुलाकात की।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, राजनीति मेरी महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि मजबूरी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी अपने मौजूदा स्वरूप में संगठन के समानांतर काम करती रहेगी।

Created On :   2 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story