जेएनयू मामला: महिला फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

One Woman Constable And Head Constable (Male) Of #Delhi Police Suspended For Mishandling A Photo Journalist
जेएनयू मामला: महिला फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जेएनयू मामला: महिला फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी की घटना में एक महिला कॉन्स्टेबल और एक हेड कॉन्स्टेबल(पुरुष) को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि छात्रों की भीड़ संसद की तरफ मार्च कर रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक समाचार पत्र की महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदसूलकी की घटना को अंजाम दिया गया था। पत्रकार ने इस संबंध में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इस मामले में जांच चल रही है।

इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस की खूब किरकिरी हुई। पत्रकारों ने इसका विरोध जताते हुए शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। 

Created On :   25 March 2018 3:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story