नोटबंदी का एक साल: मोदी ने वीडियो शेयर कर गिनाए फायदे

one year of demonetisation: pm narendra modi share a video for told profit
नोटबंदी का एक साल: मोदी ने वीडियो शेयर कर गिनाए फायदे
नोटबंदी का एक साल: मोदी ने वीडियो शेयर कर गिनाए फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर बीजेपी इसे बड़ी सफलता मानते हुए पूरे देश में ऐंटी ब्लैक मनी डे के रुप में जश्न मना रही है। आज से एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोटबंदी का समर्थन करने वाली जनता को भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाला बताया है। साथ ही इस वीडियो में नोटबंदी के फायदे भी बताए हैं।

वीडियो की शुरुआत में कहा गया कि कुछ साल पहले देश भ्रष्टाचार और कालेधन की निराशा में डूबा था। मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही पहले दिन से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वीडियो में आगे कहा गया कि 1 साल पहले 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी कर ऐसा कदम उठाया जो कभी किसी ने न सोचा था। गरीबों के लिए और ईमानदारी के साथ। वीडियो में नोटबंदी को भ्रष्टाचार, कालेधन और जाली नोटों के खिलाफ महायज्ञ बताया गया है।

देखें वीडियो: 


वीडियो में आगे कहा गया है कि नोटबंदी से न ही गरीबों की नींद हराम हुई और न ही ईमानदारों को झटका लगा बल्कि उनका सरकार में विश्वास बढ़ा और गरीबों को हक मिला। 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के खातों को प्रोविडेंट फंड से जोड़ा गया। वीडियो में कहा गया कि देश में जमा कालाधन बैंकों में लौट आया जिससे कि बैंको ने लोन की दरें कम कर दीं जिसका लोगों को प्रत्यक्ष रुप से फायदा हुआ। नोटबंदी से रियल एस्टेट के दाम कम होने से लोगों को मकान बनाना आसान हुआ।

नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद को झटका
वीडियो में कहा गया कि नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही नोटबंदी से हवाला कारोबार पर भी रोक लगी है। ये भी बताया गया कि देश में नोटबंदी के पहले 18 लाख करोड़ की हाई वैल्यू करंसी थी लेकिन अब 12 लाख करोड़ की हाई वैल्यू करंसी है जिससे आतंकवाद, पत्थरबाजी, नक्सलवाद और हवाला कारोबार कम हुआ है। वीडियो में कहा गया कि कश्मीर में नोटबंदी के बाद से 75 प्रतिशत की कमी हुई है और नक्सलवाद की घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी हुई।

अर्थव्यवस्था की सफाई
वीडियो में कहा गया कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था की सफाई हो गई है। इस दौरान 2.24 लाख शेल कंपनियों पर कार्रवाई की गई। कई कंपनियां के एक पते पर 100  कंपनियां रजिस्टर्ड थी तो कहीं एक कंपनी के 100 खाते थे। साथ ही बताया गया है कि 1626 करोड़ की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की गई। वीडियो में कहा गया कि 23 लाख खाते और 3.68 लाख करोड़ की राशि जांच के घेरे में है। इसके साथ ही नए टैक्स पेयर्स की संख्या में वृद्धी हुई और ऑनलाइन रिटर्न भरने वालों की संख्या 3 करोड़ तक पहुंच गई।

लेस कैश इकॉनमी 
वीडियो में कहा गया कि नोटबंदी से अनगिनत फायदे हुए। देश के लोगों ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया। वीडियो में बताया गया कि डिजिटल लेनदेन करने वाले लोगों की संख्या 87 करोड़ से बढ़कर 138 करोड़ पहुंच गई है। वहीं POS मशीनों की संख्या में 13 लाख का इजाफा हुआ और अब देश में 28 लाख मशीने यूज होने लगीं हैं।

Created On :   8 Nov 2017 3:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story