राहुल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, सोनिया ने किया 'रिटायरमेंट' का ऐलान

Outgoing Congress President Sonia Gandhi said My Role Is To Retire
राहुल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, सोनिया ने किया 'रिटायरमेंट' का ऐलान
राहुल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, सोनिया ने किया 'रिटायरमेंट' का ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 19 सालों से कांग्रेस की कमान संभाल रही सोनिया गांधी ने अब "रिटायर" होने का फैसला ले लिया है। शनिवार को राहुल गांधी पार्टी के प्रेसिडेंट के तौर पर कमान संभालने वाले हैं। आज जब सोनिया गांधी से पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि "अब मैं रिटायर हो रही हूं।" उन्होंने ये भी कहा कि राहुल ही पिछले 3 सालों से पार्टी के फैसले ले रहे हैं। बता दें कि 11 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के प्रेसिडेंट बन गए हैं और शनिवार यानी 16 दिसंबर से वो पार्टी की कमान संभालने वाले हैं।

 

 


16 को संभालेंगे पार्टी की कमान

132 साल पुरानी पार्टी की कमान राहुल गांधी 16 दिसंबर को संभालेंगे। बताया जा रहा है कि 16 तारीख को सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को पार्टी की बागडोर सौंपेंगी। राहुल गांधी को पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आने से ठीक 2 दिन पहले नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हारती जा रही है। ऐसे में राहुल के सामने कई चुनौतियां होंगी।

4 दिसंबर को राहुल ने भरा है नॉमिनेशन

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए 4 दिसंबर को कांग्रेस हेडक्वार्टर में जाकर नॉमिनेशन फाइल किया है। कांग्रेस की इलेक्शन अथॉरिटी ने प्रेसिडेंट के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के लिए 1 से 4 दिसंबर की तारीख तय की थी। इस दौरान राहुल के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राहुल को प्रेसिडेंट बनाने के लिए 89 नॉमिनेशन फाइल हुए थे, लेकिन उनके खिलाफ अब तक किसी ने भी नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है।

नेहरू-गांधी परिवार के 6वें शख्स होंगे राहुल

कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनते ही राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के 6वें शख्स बन जाएंगे, जो इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे पहले इस परिवार से मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी इस पद को संभाल चुकी हैं। बता दें कि राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी 19 साल से इस पद को संभाल रहीं हैं। अपने पति और फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद यानी 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं थीं।

सबसे ज्यादा समय तक सोनिया रहीं अध्यक्ष
 
कांग्रेस की प्रेसिडेंट के रूप में सबसे ज्यादा समय तक सोनिया गांधी रहीं हैं। अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद यानी 1998 में सोनिया कांग्रेस की प्रेसिडेंट बनीं थीं। इसके बाद 19 साल तक सोनिया इस पद पर रहीं हैं। अब राहुल गांधी इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में 45 साल तक कांग्रेस की कमान नेहरू-गांधी परिवार ने ही संभाली है। सोनिया से पहले जवाहरलाल नेहरू 11 साल तक इस पद पर रहे। उनके बाद इंदिरा गांधी 7 साल, राजीव गांधी 6 साल और मोतीलाल नेहरू 2 साल तक कांग्रेस प्रेसिडेंट रहे। 

Created On :   15 Dec 2017 1:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story