पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 महिला की माैत 5 घायल

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। शनिवार देर रात से पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में फायरिंग की गई। पाक की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक महिला की भी माैत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
आपको बता दें कि राज्य के अरनिया सेक्टर में पाक ने रविवार सुबह 6.45 तक रुक-रुक कर गोलीबारी की। पाक के सीजफायर उल्लंघन के भारत ने भी जवाबी कारीवाई की। 6 घंटे की इस फायरिंग में पाकिस्तान ने भारत की 11 BSF चौकियों को निशाना बनाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर में रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 11 सीमावर्ती चौकियों और बस्तियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को भी किया था उल्लंघन
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों और बस्तियों को निशाना बना कर रातभर गोलीबारी की। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा हैं, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और कुछ अन्य घायल हो गए।
Created On :   17 Sept 2017 11:56 AM IST