पाकिस्तान ने राजौरी जिले में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Pakistan again violated ceasefire in Rajouri district
पाकिस्तान ने राजौरी जिले में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
पाकिस्तान ने राजौरी जिले में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, बुधवार को शाम 4.30 बजे पाकिस्तान ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के केरी बटाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत से नियंत्रण रेखा पर 2720 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसमें 24 नागरिक मारे गए हैं, जबकि इससे 100 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

एवाईवी/एसएसए

Created On :   19 Aug 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story