पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
By - IANS News |5 Nov 2020 9:30 AM GMT
पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
हाईलाइट
- पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के तीन सेक्टरों में गुरुवार को भारतीय चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने गुरुवार को शाम के करीब 5.30 बजे कहा कि पाकिस्तान ने यह उल्लंघन पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में किया है।
उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान साल 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन लगातार करता आ रहा है।
जनवरी, 2020 से पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
एएसएन/एसजीके
Created On :   5 Nov 2020 3:00 PM GMT
Tags
Next Story