पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Pakistan violates ceasefire for the third consecutive day
पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बुधावार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने शाम 7 बजे के आसपास पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलाबारी और मोर्टार दागने शुरू कर दिए। भारतीय सेना कड़ी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी और गोलाबारी जारी थी।

पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

यहां अब तक 2,720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन दर्ज किए गए हैं, जिसमें 21 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 94 अन्य घायल हुए हैं।

Created On :   5 Aug 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story