बिहार में आंशिक बादल, तापमान लुढ़का

Partial cloud in Bihar, temperature drops
बिहार में आंशिक बादल, तापमान लुढ़का
बिहार में आंशिक बादल, तापमान लुढ़का

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच सोमवार की तुलना में मंगलवार को राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.4 डिग्री और पूर्णिया का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है, परंतु बुधवार के बाद राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   29 Oct 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story