गर्मी और लू से बेहाल दिल्ली के लोग, स्कूलों की छुट्टियां एक सप्ताह बढ़ीं

गर्मी और लू से बेहाल दिल्ली के लोग, स्कूलों की छुट्टियां एक सप्ताह बढ़ीं
हाईलाइट
  • 7 जुलाई तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
  • उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा सरकार का आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक तरफ भारी बारिश ने लोगों की हालत खराब कर दी है तो वहीं राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक बंद रखने करने का आदेश दिया है। 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी, सिसोदिया ने कहा कि आठवीं क्लास तक के स्कूलों की गर्मी की छुट्टी 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सिसोदिया ने बताया कि सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी दिल्ली सरकार का ये आदेश लागू होगा।

बता दें कि दिल्ली में गर्मी और लू के कारण पैरेंट्स पहले ही स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आठवीं क्लास तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई हैं। अब आठवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल 8 जुलाई तक खुलेंगे। बाकि कक्षाओं के स्कूल पहले के समय पर ही लगेंगे।

मानसून में हुई देरी के कारण दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में अब तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली और एनसीआर में लू और प्रचंड गर्मी का कहर है।

 

 

 

 

Created On :   30 Jun 2019 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story