समुद्री लुटेरों का इंडियन नेवी शिप पर अटैक, कमांडोज ने किया नाकाम

Pirates attack on Indian Navy at adan khadi
समुद्री लुटेरों का इंडियन नेवी शिप पर अटैक, कमांडोज ने किया नाकाम
समुद्री लुटेरों का इंडियन नेवी शिप पर अटैक, कमांडोज ने किया नाकाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को समुद्री लुटेरों ने अचानक भारतीय नेवी पर हमला बोल दिया। यह हमला अदन की खाड़ी में एक विशेष अभियान के दौरान किया गया। इस हमले का जवाब देते हुए नेवी के कमांडोज ने समुद्री लुटेरों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

नेवी ने एक एके-47 और 27 राउंड के साथ एक मैगजीन बरामद की है। 12 समुद्री लुटेरे एक छोटी नाव में सवार थे, उनके पास से एक लंगर और सीढ़ी भी बरामद की गई है। नेवी के कमांडोज ने एमवी जग अमर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार समुद्री लुटरों ने भारतीय झंडा लगे मालवाहक जहाज एमवी जग अमर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद चुपके से भारतीय नेवी का जहाज INS त्रिशुल वहां पहुंच गया और समुद्री लुटरों की कोशिश को नाकाम कर दिया। INS त्रिशुल को इस ऑपरेशन में थोड़ा ही समय लगा और उसने लुटेरों को खदेड़ दिया। नौसैनिक सूत्रों ने बताया, 12 संदिग्ध जलदस्युओं को पकड़ने के लिए नौसेना विशेष बल का अभियान जारी है।

Created On :   6 Oct 2017 6:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story