इस लड़के को 'मोदी भक्त' होना पड़ा महंगा, शादी से दो दिन पहले टूटी शादी

डिजिटल डेस्क,कानपुर। आपने कई ऐसी बातें सुनी होगी, जिसमें शादी के एक या दो दिन पहले ही लड़की वाले ने या लड़के वाले ने किसी वजह से शादी तोड़ दी। लेकिन अगर आपको हम बताएं कि एक शादी के टूटने की वजह खुद प्रधानमंत्री मोदी है। तो आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है। मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर का है, जहां एक लड़के ने पीएम मोदी की इतनी तारीफ की, कि उसकी शादी दो दिन पहले ही टूट गई और लड़की ने शादी करने से मना कर दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से ठीक दो दिन पहले लड़के और लड़की में पीएम मोदी के काम को लेकर बहस शुरु हो गई। लड़का एक तरफ जहां पीएम मोदी की तारीफ कर रहा था, वहीं लड़की मोदी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रही थी। इसके बाद लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताते हुए पीएम मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, लेकिन लड़के को उसकी बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।
काफी देर तक बहस होने के बाद लड़के ने लडकी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो पीएम मोदी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं सुनेगा और न ही बर्दाश्त करेगा। लेकिन लड़की अपनी बात पर कायम रही, और आखिरकार दोनों का रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि लड़का एक बिजनेसमैन है, जबकि लड़की सरकारी नौकरी करती है। दोनों में पीएम मोदी की कार्यशैली को लेकर बहस शुरु हो गई और रिश्ते के साथ ही उस बहस का अंत हुआ।
Created On :   20 July 2017 2:56 PM IST