चीन के बाद अब म्यांमार पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा?

PM Narendra Modi emplanes for Myanmar know why it is important
चीन के बाद अब म्यांमार पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा?
चीन के बाद अब म्यांमार पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में BRICS समिट के खत्म होने के बाद पीएम मोदी मंगलवार को म्यांमार पहुंच गए हैं। मोदी का ये दौरा 3 दिनों का ही है। इस दौरान पीएम मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति हातिन क्यों और आंग सान सू की समेत कई नेताओं से मिलेंगे। चीन के बाद मोदी का म्यांमार दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत म्यांमार के साथ स्ट्रैटजिक और इंडस्ट्रियल रिलेशन मजबूत करना चाहता है। म्यांमार की धरती पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "म्यांमार दौरे की शुरुआत करते हुए नेपिता में उतर चुका हूं। मुझे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होना है।"

साऊथ-ईस्ट एशिया में एंट्री के लिए म्यांमार अहम देश

अगर भारत को साऊथ-ईस्ट एशियाई देशों में एंट्री करनी है तो उसे उसके लिए म्यांमार से बेहतर रिश्ते बनाने होंगे। क्योंकि साऊथ-ईस्ट एशियाई देशों के लिए म्यामांर गेटवे माना जाता है। इसके अलावा चीन भी यही चाहता है। इसलिए म्यांमार भारत के लिए जितना जरूरी है, उतना ही चीन के लिए भी जरूरी है। भारत-चीन दोनों ही साऊथ-ईस्ट एशियाई देशों में अपना दायरा बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए दोनों ही देशों के लिए ये बहुत जरूरी है कि म्यांमार उनके साथ खड़ा हो। 

क्या है मोदी का कार्यक्रम? 

तीन दिन के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति हातिन क्यों और आंग सान सू की समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा यहां रहने वाले इंडियन कम्यूनिटी के लिए भी पीएम मोदी का एक कार्यक्रम होना है। मोदी का ये कार्यक्रम थांगून के थुवाना स्टेडियम में होगा। इसके अलावा पीएम श्र्वेदगॉन पगोड़ा, ऑन्ग सैंग म्यूजियम और यांगून भी जाएंगे। इसके साथ ही पीएम का बौद्ध धार्मिक स्थल आनंद मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। 

Created On :   5 Sept 2017 3:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story