अमेरिकी थिंक टैंक का सर्वे, नरेंद्र मोदी का जादू अब भी बरकरार

PM Narendra Modi is still the most popular leader in Indian politics
अमेरिकी थिंक टैंक का सर्वे, नरेंद्र मोदी का जादू अब भी बरकरार
अमेरिकी थिंक टैंक का सर्वे, नरेंद्र मोदी का जादू अब भी बरकरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सत्ता पर 3 साल आसीन रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। वो आज भी भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। यह सारी बाते अमेरिकी थिंक टैंक के सर्वे में सामने आई हैं। इसके अनुसार देश की जनता के दिल में पीएम मोदी को लेकर भरोसे में बहुत गिरावट नहीं आई है, देश के लोग अब भी उनके लिए सकारात्मक राय रखते हैं। इस सर्वे में करीब 2,464 लोगों को शामिल किया गया था। थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने यह सर्वे किया है।

मोदी के जादू का राज


दरअसल प्यू ने कहा कि जनता के मन में मोदी के प्रति एक सकारात्मक नजरिया है और साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उनके मन में संतुष्टि है। हर 10 में से 8 व्यक्ति का कहना है कि देश की आर्थिक दशाएं ‘अच्छी’ हैं। प्यू ने कहा कि कुल मिलाकर हर 10 में से 7 भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर ‘संतुष्ट’ है। 

साउथ के लोगों को है मोदी पर भरोसा


प्यू रिसर्च सेंटर ने 21 फरवरी से 10 मार्च, 2017 तक 2464 लोगों पर यह सर्वे किया, जिसके तहत यह आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार मोदी की लोकप्रियता किसी एक खास क्षेत्र विशेष या राज्य में नहीं बल्कि पूरे भारत में है। बता दें कि साउथ के राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 10 में से 9 लोगों ने मोदी पर भरोसा जताया है और अपनी सकारात्मक राय रखी है। वहीं, पश्चिम राज्य गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़ के लोग भी उनके प्रति आदर और भरोसा रखते हैं। 

पूर्वी भारत को छोड़ पूरे देश में मोदी का जादू कायम


उधर ईस्ट इंडिया के राज्य बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के भी 10 में से 8 लोगों ने मोदी के पक्ष में अपनी राय दी है। बता दें कि साल 2015 के बाद से मोदी की छवि को लेकर उत्तर भारत के लोगों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है, जबकि दक्षिण और पश्चिमी भारत में पहले उनकी लोकप्रियता कम थी लेकिन अब वहां के लोगों ने भी उन्हे स्वीकार कर लिया है। हालांकि ये बात अलग है कि पूर्वी भारत में उनकी लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई है। 

सोनिया-राहुल से 30% ज्यादा मोदी की लोकप्रियता 


सर्वे के मुताबिक भारत के अन्य नेताओं के मुकाबले में नरेंद्र सबसे आगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 31 फीसदी और राहुल की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। पीएम नरेंद्र मोदी पर 88 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया है, जबकि सोनिया गांधी को 57 और राहुल को 58 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस सर्वे लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे वो आज भी 39 फीसदी भारतीयों की पसंद हैं। 

Created On :   16 Nov 2017 9:09 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story