गुरेज में जवानों के साथ मोदी की दीपावली, कहा सेना मेरा परिवार

PM Narendra Modi may spend Diwali with troops on China border
गुरेज में जवानों के साथ मोदी की दीपावली, कहा सेना मेरा परिवार
गुरेज में जवानों के साथ मोदी की दीपावली, कहा सेना मेरा परिवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज दीपावली के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ खुशी का माहौल है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी हैं। लाइन ऑफ कंट्रोल पर गुरेज घाटी में सैनिकों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना उनका परिवार है। वे परिवार के साथ दीपावली मनाना चाहते थे इसलिए ही यहां आएं हैं। प्रधानमंत्री रहते वे चौथी बार सेना के साथ दीपावली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सैनिकों से कहा कि सरकार सैनिकों के कलयाण में कोई कसर नहीं छोडेगी। मोदी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि यहां तैनात सैनिक नियमित योग करते हैं। इससे सैनिकों की क्षमताएं बढेंगी और मन में शांति रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद सैनिक योग टीचर के रूप में बेहतरीन प्रशिक्षक साबित हो सकते हैं। इस मौके पर थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत भी मौजूद थे। 

 

 

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं। दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता के साथ हम दीपोत्सव मनाएं"। वहीं पीएम मोदी ने भी इस पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दीं। पीएम ने भी ट्वीट कर सबको मुबारकबाद दीं।

 

 

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में जवानों के बीच दीपावली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर खुशियों का त्यौहार देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ मनाएंगे। हर बार की तरह पीएम मोदी जवानों के बीच जाकर इस त्योहार को मनाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार पीएम मोदी कश्‍मीर के गुरेज में देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के साथ खुशियों का त्योहार मनाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में उन्होंने अपनी दीपावली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी। इसके बाद 2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर पीएम मोदी ने जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया था। जबकि पिछले साल यानी 2016 में दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी जवानों के बीच गए थे।

अंडमान में दीपावली मनाएंगी रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन गुरूवार से दो दिवसीय दौरे के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुुंची हैं। गौरतलब है कि इस बार वे अंडमान निकोबार कमान के सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगी और विभिन्न आयोजनों में सैनिकों के परिजनों से मिलेंगी। 


 

Created On :   19 Oct 2017 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story