गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार का हो सकता था तख्तापलट

police arrested andhra pradesh cpi member and zonal head sriramula vyankatam
गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार का हो सकता था तख्तापलट
गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार का हो सकता था तख्तापलट

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। हाल ही में एटीएस ने खुलासा किया है कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के शासनकाल के दौरान मोदी सराकर का सशस्त्र तख्तापलट करने की शाजिश रची गई थी। सात साल पहले गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनयम के तहत सीपीआई के सदस्य और आंध्र प्रदेश के जोनल हेड श्रीरामुला व्‍यंकटम को पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि, सीपीआई एक माओवादी संगठन है और व्‍यंकटम उसका सक्रीय कार्यकर्त्ता भी है। 

बनाए गए थे 100 अनाधिकृत संगठन
एटीएस के मुताबिक व्‍यंकटम 2010 में सूरत आया था। यहां रहते हुए वह बाहर से आए हुए मजदूरों को सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ उकसाता रहता था। एटीएस ने बताया कि व्‍यंकटम 10 महीनों तक सूरत में रहा था। व्यंकटम नक्सल आंदोलन के दौरान एक पत्रिका भी चलाता था। अधिकारियों ने आगे बताते हुए कहा कि, सूरत में रहते हुए व्यंकटम ने गुजरात और महारष्ट्र में अपने संगठन की गतिविधियों को चलाए रखने के लिए 90-100 आनाधिकृत संगठन बनाए थे। व्यंकटम पर छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में नक्सली गतिविधियों के लिए जबरन पैसा वसूली करने के मामले पहले से मुकदमा दर्ज है।

चंद्र बाबू नायडू की हत्या करने की भी योजना थी
व्‍यंकटम पर अपने बनाए कैडर्स को हथियार देकर उन्हें जंगल में ट्रेनिंग दिलवाता था। मोदी सरकार की तख्तापलट करने की शाजिश रचने के साथ ही व्यंकटम ने 2003 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की हत्या करने की भी योजना बनाई थी। इसके पहले व्यंकटम को 2007 में ओडिशा में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके साथियों ने जिला कलेक्टर का अपहरण कर के पुलिस पर दबाव बना कर उसे रिहा करा लिया था। अधिकारियों ने बताया व्यंकटम के ऊपर पूरे देश भर में कुल 36 मुकदमें दर्ज हैं। बता दें कि कामरेज पुलिस ने नक्सली गतिविधियां करने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

Created On :   25 Sep 2017 4:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story