केरल : अपशब्द कहने पर अपने ही बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क,कोल्लाम। केरल के कोल्लम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां अपने ही बेटे की हत्या कर उसके शव को जला दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे कुछ दूरी पर फेंक दिया। बच्चे की हत्या के पीछे जो वजह सामने आई वो भी काफी चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि अपशब्द कहने पर मां बच्चे की हत्या कर दी गई।
दरअसल 43 साल की जया ने अपने 14 साल के बेटे की गायब होने की शिकायत चटन्नूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ महिला ने अपने बयान में कई बार बदलाव किए। शक होने पर पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। आखिकार महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव को घर के पीछ से जली हुई हालत में बरामद किया। महिला ने बताया कि 14 साल के जीतू ने उसे अपशब्द कहे थे। इसी से नाराज होकर पहले उसने उसकी हत्या की फिर शव को जला दिया। इसके बाद अधजले शव को घर के पीछे करीब 200 मीटर दूर फेंक दिया।
जीतू के लापता होने पर जया ने अपने पति को बताया कि स्कूल की तरफ से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीतू सामान लेने बाजार गया था। तब से ही वापस नहीं लौटा। बता दें कि जीतू के पिता की दवाई की दुकान है। उन्होंने बताया कि कई बार जया हिंसक हो जाती थी। मां-बेटे के बीच कई बार विवाद हो जाया करता था और वो किसी तरह मामला शांत करवाते थे। वहीं जया के पति का कहना है कि वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ है।
आरोपी जया को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं जीतू का मुकाथल सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Created On :   19 Jan 2018 10:54 AM IST