इन राज्यों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की नए राज्यपालों की नियुक्ति

President Kovind appoints five new Governors Banwarilal Purohit made TN Governor
इन राज्यों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की नए राज्यपालों की नियुक्ति
इन राज्यों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की नए राज्यपालों की नियुक्ति

डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। साथ ही एक केंद्र प्रशासित राज्य में भी गवर्नर नियुक्ति की है।  सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं। गौरतलब है कि अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे।

Created On :   30 Sept 2017 11:29 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story