प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 वें युवा दिवस को कर रहे है संबोधित, कहा दुनिया में भारतीय युवाओं का जलवा
By - Bhaskar Hindi |12 Jan 2022 12:57 AM
राष्ट्रीय युवा दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 वें युवा दिवस को कर रहे है संबोधित, कहा दुनिया में भारतीय युवाओं का जलवा
हाईलाइट
- मेरे सपनों का भारत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और पुडुचेरी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे हैं। पीएम मोदी कार्यक्रम को भी संबोधित कर रहे हैं।
महोत्सव का उद्देश्य भारत के युवाओं के मस्तिष्क को आकार देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की एक संयुक्त शक्ति में बदलना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने "मेरे सपनों का भारत" और "भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों" पर चयनित निबंधों का अनावरण किया।
Created On : 12 Jan 2022 6:25 AM
Next Story