BJP कार्यकर्ता महाकुंभ : पीएम मोदी बोले- हमें हराने के लिए दूसरे देशों से गठबंधन कर रही कांग्रेस

BJP कार्यकर्ता महाकुंभ : पीएम मोदी बोले- हमें हराने के लिए दूसरे देशों से गठबंधन कर रही कांग्रेस
हाईलाइट
  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • धर्मेंद्र प्रधान और थावरचंद गहलोत भी पहुंचे थे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर किया गया आयोजन
  • प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी चीफ ने किया कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सरकार की बढ़ाई की तो कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, इसलिए इससे जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने उसे कई नसीहतें भी दे डालीं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अहंकार में डूबी रही है। इस समय उसकी हालत ऐसी है कि सूक्ष्मदर्शी से ढूंढने की जरूरत पड़े, फिर भी कांग्रेस के नेताओं का अहंकार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस दूसरे देशों से भी गठबंधन कर रही है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी मंजूर हैं।

भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, जंबूरी मैदान में बीजेपी का कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन हुआ। महाकुंभ में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा था। कार्यक्रम में  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर हो रहे इस आयोजन में करीब 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की खबर है। मंच पर रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, सुहास भगत, फग्गनसिंह कुलस्ते, थावरचंद गहलोत समेत कई दिगग्ज नेता मौजूद रहे।

 

LIVE UPDATES

 

03.00 PM : कांग्रेस ने बहुत कोशिश की भाजपा को हराने की, जब इसमें कामयाब नहीं हुई तो दूसरे देशों से भी गठबंधन कर लिया।

02.50 PM : भारतीय जनता पार्टी को राममनोहर लोहिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी सब मंजूर हैं।

02.50 PM : कांग्रेस की हालत इतनी बुरी हो गई है कि उसे सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने की नौबत आ गई है। इसके बाद भी कांग्रेस नहीं सुधार रही है। कांग्रेस अहंकार के कारण डूब रही है।

02.45 PM : पिछली केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के खिलाफ षड़यंत्र रचा है, उन्हें सबक सीखने का वक्त आ गया है।

02.40 PM : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति के कारण ही देश बर्बाद हुआ है। हमने समृद्ध भारत के लिए सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया।

02.30 PM : मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने लगाए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे, कार्यकर्ताओं ने दोहराया।

02.25 PM : मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन्होंने कहा- विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है।

02.15 PM : शाह ने NRC का मुद्दा उठाया, कहा- इस देश से घुसपैठियों को निकाला जाना चाहिए।

02.05 PM : अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

02.00 PM : बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि 70 प्रतिशत भारत पर भाजपा की सरकारें काबिज हैं।

01.55 PM : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंच को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनकर संसद में खड़े हैं भाजपा के सांसद।

01.40 PM : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में बिजली नहीं रहती थी।

01.38 PM : चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा- बाबा अब तक परिपक्व नहीं हुए हैं, राजनीति को तमाशा बना दिया है।

01.35 PM : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के लिए पीएम मोदी का स्वागत किया जाना चाहिए।

01.30 PM : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अब विकास कार्य के लिए ज्यादा पैसे मिल रहे हैं।

01.25 PM : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह मंच को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय मध्यप्रदेश में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ था।

01.10 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंच पर पहुंचे, कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

01.00 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंचे।

 

 

 

कार्यकर्ता महाकुंभ टेलीकास्ट

 

 

 

 

जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा दावा कर रही है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक समागम था। इस आयोजन को सार्थक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इस सम्मेलन में 2013 के सम्मेलन से दोगुने यानी 10 लाख कार्यकर्ताओं के लिए इंतजाम किया जा रहा है।

 

महाकुंभ की निगरानी 25 आईपीएस अफसरों के जिम्मे थी। इसमें 6 अधिकारी डीआईजी स्तर के थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तकरीबन 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मप्र की राजधानी में देशभर की सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा डाल रखा था। डॉग एवं बम निरोधक दस्ते की 11 टीमें रात दिन सर्चिंग करती रहीं। कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता शामिल करने का लक्ष्य रखा था। 

 

भाजपा ने किए ये विशेष इंतजाम
1 करोड़ की लागत से 9 स्पेशल ट्रेनें बुक की गई थी। उम्मीद थी कि इसमें 45 हजार के आसपास कार्यकर्ता आएंगे। ये ट्रेनें बुरहानपुर, छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, नीमच, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, सिंगरौली से आईं थीं। इन ट्रेनों में 24 बोगी थीं, जिनमें 12 स्लीपर तो 12 जनरल कोच थे। मंत्री संजय पाठक ने 20 लाख रुपए देकर अपने खर्चे पर स्पेशल ट्रेन बुक की थी, जिसे विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस नाम दिया गया था। चार लाख लोगों के लिए 24 घंटे सब्जी-पूड़ी और छोले की व्यवस्था की गई थी। 12 हजार बसें और 9 हजार गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी।

Created On :   24 Sep 2018 10:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story