पीएम मोदी के मन की बात, रमजान और बुध्द पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश

पीएम मोदी के मन की बात, रमजान और बुध्द पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने कार्यक्रम "मन की बात" के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। "मन की बात" कार्यक्रम का यह 43वां संस्करण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम "मन की बात" के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। "मन की बात" कार्यक्रम का यह 43वां संस्करण था। इस दौरान पीएम मोदी ने खेलों को बढ़ावा देने और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सफलता पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब और भगवान बुध्द की बात करते हुए ज्ञान, करुणा और अहिंसा की भी बात कही।

बता दें कि इसका पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था। तब से लेकर अब तक इस कार्यक्रम के 42 संस्करण सफलता पूर्वक प्रसारित हो चुके हैं। यह "मन की बात" कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित होता है।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा...

  • एक बार एक इंसान ने पैगम्बर साहब से पूछा- “इस्लाम में कौन सा कार्य सबसे अच्छा है?” पैगम्बर साहब ने कहा – “किसी गरीब और ज़रूरतमंद को खिलाना और सभी से सदभाव से मिलना, चाहे आप उन्हें जानते हो या न जानते हो”।
  • पैगम्बर मोहम्मद साहब ज्ञान और करुणा में विश्वास रखते थे। उन्हें किसी बात का अहंकार नहीं था। वह कहते थे कि अहंकार ही ज्ञान को पराजित करता रहता है।
  • पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके सन्देश को याद करने का यह अवसर है। उनके जीवन से समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना यह हमारी ज़िम्मेदारी बनती है।
  • कुछ ही दिनों में रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। विश्वभर में रमज़ान का महीना पूरी श्रद्धा और सम्मान से मनाया जाता है।
  • भारतीयों के दिल में जल-संरक्षण ये कोई नया विषय नहीं है, किताबों का विषय नहीं है, भाषा का विषय नहीं रहा। सदियों से हमारे पूर्वजों ने इसे जी करके दिखाया है। एक-एक बूँद पानी के माहात्म्य को उन्होंने प्राथमिकता दी है।
  • पैगम्बर मोहम्मद साहब का मानना था कि यदि आपके पास कोई भी चीज़ आपकी आवश्यकता से अधिक है तो आप उसे किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को दें, इसीलिए रमज़ान में दान का भी काफी महत्व है
  • पिछले महीने ‘मन की बात’ के दौरान मैंने देशवासियों से #FitIndia का आह्वान किया और सभी को निमंत्रण दिया कि आइये! fit India से जुड़िये। मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग बड़े उत्साह के साथ इसके साथ जुड़ रहे हैं।
  • Badminton का final मुकाबला भारत की ही दो खिलाड़ियों साइना नेहवाल और पी.वी. सिन्धु के बीच हुआ। सभी उत्साहित थे कि दोनों medal भारत को ही मिलेंगे। पूरे देश ने देखा, मुझे भी देख करके बहुत अच्छा लगा।
  • भारत को सबसे ज़्यादा medal shooting में मिले।15 वर्षीय भारतीय shooter अनीश भानवाला Commonwealth Games में भारत की तरफ से Gold medal जीतने वाले youngest खिलाड़ी बने।
  • भावों को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द भी कम पड़ जाए। मैंने इन खिलाड़ियों से जो सुना, आपको सुनाना चाहता हूं।
  • मैच समाप्त होने के बाद जब पदक के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए athlete वहां पदक के साथ तिरंगा झंडा लपेटे खड़े होते हैं, राष्ट्रगान की धुन बजती है। ऐसे समय में मन गौरव और उमंग से भरा होता है।
  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सहित दुनिया के 71 देशों ने हिस्सा लिया। हमारे खिलाडियों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये सफ़लता हर भारतीय को गर्व दिलाती है।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में पीएम भारत के नागरिकों को संबोधित करते हुए उनसे भी नई योजनाओं में राय मांगते हुए अपने कार्यक्रम में शुमार करते हैं। पीएम अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने देशवासियों से बात करते हुए मौजूदा हालातों पर उनसे अपना पक्ष रखने को भी कहते हैं। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का उल्लेख किया, जिन्होंने समाज में अपना योगदान कुछ अलग काम करके दिया है।

Created On :   29 April 2018 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story