9वीं बार भारत आए प्रिंस चार्ल्स, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Prince Charles arrives 2 day India visit with wife Camilla Parker Bowles
9वीं बार भारत आए प्रिंस चार्ल्स, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
9वीं बार भारत आए प्रिंस चार्ल्स, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेल्स के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को अपनी वाइफ "डचेस ऑफ कार्नवाल" कैमिला पार्कर बाउल्स के साथ दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। ये 9वीं बार है, जब प्रिंस चार्ल्स भारत आए हैं। अपने दो दिन के दौरे में प्रिंस चार्ल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले बुधवार को प्रिंस चार्ल्स अपनी वाइफ के साथ ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स के स्पेशल एयरक्राफ्ट से नई दिल्ली पहुंचे थे। प्रिंस चार्ल्स और उनकी वाइफ कैमिला इन दिनों 4 देशों की यात्रा पर हैं, जो 10 दिन तक चलेगी, जिसमें सिंगापुल, मलेशिया, ब्रुनेई और भारत शामिल हैं। इसमें भारत उनकी यात्रा का आखिरी पड़ाव है और यहां से वो अपने देश चले जाएंगे। 

 

CHOGM में मोदी को करेंगे इनवाइट

 

प्रिंस चार्ल्स और उनकी वाइफ कैमिला पार्कर बाउल्स अपने दो दिन के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग में प्रिंस चार्ल्स अप्रैल 2018 में ब्रिटेल में होने वाली कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) के लिए पीएम मोदी को इनवाइट कर सकते हैं। 2 दिन की यात्रा पर भारत आए इस रॉयल कपल का फोकस भारत और ब्रिटेन के बीच आपसी संबंधी को और मजबूत करने पर रहेगा। इसके साथ ही क्लाइमेट चेंज, इकोनॉमिक कोऑपरेशन जैसे इशूज पर भी दोनों के बीच बातचीत हो सकती है। 

 

कब-कब भारत आए हैं प्रिंस चार्ल्स? 

 

प्रिंस चार्ल्स का ये 9वीं भारत दौरा है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस 8 बार भारत यात्रा पर आ चुके हैं। सबसे पहले प्रिंस चार्ल्स साल 1975 में भारत आए थे। इसके बाद दूसरी बार 1980 में, तीसरी बार 1991 में, चौथी बार 1992 में, 5वीं बार 2002 में, 6वीं बार 2006 में , 7वीं बार 2010 में और 8वीं बार 2013 में भारत आ चुके हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद ये उनका पहला दौरा है। 

 

ब्रिटेन के लिए अहम है भारत

 

ब्रिटेन के लिए भारत काफी अहम देश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और ब्रिटेन के बीच 12.19 बिलियन डॉलर का बिजनेस होता है। इसके अलावा अप्रैल 2000 से लेकर जून 2017 तक ब्रिटेन ने भारत में 24.37 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है। भारत ब्रिटेन में तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टर है, साथ ही दूसरा सबसे ज्यादा जॉब देने वाला देश है। 

Created On :   9 Nov 2017 11:26 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story