प्रियंका ने मोदी से पूछा, आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के?

Priyanka asked Modi, are you with violence or non-violence?
प्रियंका ने मोदी से पूछा, आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के?
प्रियंका ने मोदी से पूछा, आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के?
हाईलाइट
  • प्रियंका ने मोदी से पूछा
  • आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के?

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर के पास हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भाजपा नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वह हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के।

प्रदर्शनकारी छात्र यहां जामिया परिसर से राजघाट के लिए एक मार्च निकाल रहे थे। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक 25 वर्षीय छात्र घायल हो गया।

प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे, तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

प्रियंका गांधी जाहिर तौर पर दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चुनावी रैली की एक वीडियो क्लिप का जिक्र कर रही थीं, जिसमें ठाकुर लोगों को संबोधित करते हुए नारा लगवाते देखे जा रहे हैं। इस रैली में नारा लगाया गया, देश के गद्दारों को, गोली मारो..को।

इसके अलावा पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में लौटती है तो वह एक घंटे के भीतर सीएए विरोधी कार्यकर्ताओं से शाहीन बाग को साफ कर देंगे।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को अनुराग ठाकुर और वर्मा पर क्रमश: 72 और 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी।

पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने भाजपा के मॉडल टाउन विधानसभा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को भड़काऊ बयान और ट्वीट करने के आरोप में प्रचार करने से रोक दिया था।

Created On :   30 Jan 2020 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story