कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका ने जताई खुशी

Priyanka expressed happiness over increasing Congress vote percentage
कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका ने जताई खुशी
कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका ने जताई खुशी

रायबरेली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने गांगोह सीट के परिणाम में धांधली करने का भाजपा पर आरोप लगाया है।

प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं। इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है।

उन्होंने कहा, मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हूं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है। कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत हर जगह बढ़ा है।

इसके बाद प्रियंका ने ट्वीटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा, भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। कलेक्टर को पांच-पांच बार फोन कर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।

उन्होंने आगे लिखा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराए।

उन्होंने कहा कि यह तो बेहद ही संदेहास्पद है कि सहारनपुर के गंगोह में पहले चक्र की गणना से ही अच्छी बढ़त लेने वाले कांग्रेस के नोमान मसूद आखिरी दो चरण में चुनाव ही हार गए। यह तो भाजपा की धांधली के कारण संभव हो गया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बेईमानी हुई है। भाजपा के कीरत सिंह को अंतिम चरण की गणना में जीत दिला दी गई।

Created On :   24 Oct 2019 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story