प्रियंका गांधी का तंज, मोदी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं उन्हें लगता है बादलों की वजह से रडार काम नहीं करते

Priyanka Gandhi did a road show in Indore Madhya pradesh
प्रियंका गांधी का तंज, मोदी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं उन्हें लगता है बादलों की वजह से रडार काम नहीं करते
प्रियंका गांधी का तंज, मोदी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं उन्हें लगता है बादलों की वजह से रडार काम नहीं करते

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव का शोरगुल जारी है, इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रज्ञा विशेषज्ञ हैं, वो खुद ही तय कर लेते हैं कि कौन प्लेन बनाएगा, जिसने अपनी जिंदगी में कभी कोई प्लेन नहीं बनाया है। प्रियंका ने कहा कि मोदी को लगता है कि बादल होने पर रडार काम नहीं करते। इससे पहले सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं, उन्होंने इंदौर में रोड शो किया, उनके रोड शो में हजारों लोग शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रियंका मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। महाकाल के दर्शन के बाद प्रियंका ने रतलाम में जनसभा को संबोधित किया, उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद हैं।

रतलाम में जनसभा को किया संबोधित
उज्जैन में दर्शन करने के बाद प्रियंका ने रतलाम में एक जनसभा को संबोधित किया। रतलाम के बाद प्रियंका गांधी इंदौर पहुंची, जहां रोड शो जारी है। बता दें कि, इन सभी सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है।

 

 

 

 

 

 


 

Created On :   13 May 2019 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story