- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Priyanka Gandhi: Three day Ganga yatra from Prayagraj to Varanasi
दैनिक भास्कर हिंदी: UP: प्रयागराज से शुरू हुई प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय बोट यात्रा
हाईलाइट
- प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।
- गंगा में बोट यात्रा करते हुए प्रयागराज से वाराणसी तक जाएंगी प्रियंका।
- 140 किलोमीटर की होगी 'गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा'।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। गंगा में बोट यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी ने अपने प्रचार का आगाज किया है। प्रियंका गांधी प्रयागराज से गंगा में बोट यात्रा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाएंगी। तीन दिन की यह बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की होगी।
Priyanka Gandhi Vadra at Triveni Sangam, to start 3-day long 'Ganga-yatra' from Chhatnag in Prayagraj to Assi Ghat in Varanasi, today. pic.twitter.com/A6gjtbod33
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
सोमवार को बोट यात्रा की शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका अक्षयवट भी गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से प्रियंका मिली और सेल्फी भी खिंचवाई। लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को हिदायत भी दी कि लोगों को धक्का ना दें।
Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra offers prayers at Bade Hanuman temple in Prayagraj. pic.twitter.com/3OUNPRY7sl
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
त्रिवेणी संगम तट पर प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया, इसके साथ ही उन्होंने गंगा आचमन भी किया। पूरे विधि विधान से पूजन के बाद उन्होंने गंगा आरती भी की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।
Prayagraj: Preparation visuals from Manaiya ghat. Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra will take a 3-day, 140 km long 'Ganga-yatra' on a steamer boat, starting today, from Chhatnag in Prayagraj to Assi Ghat in Varanasi. pic.twitter.com/mEBKt4b1Ww
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
दरअसल प्रियंका गांधी रविवार को ही उत्तर प्रदेश पहुंच गई थीं। रविवार को लखनऊ से इलाहाबाद पहुंची प्रियंका गांधी स्वराज भवन गईं। जहां उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, स्वराज भवन के आंगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहां मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूंजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।
स्वराज भवन के आँगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहाँ मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूँजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा। pic.twitter.com/q8Ecdb2RsL
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 17, 2019
प्रियंका गांधी ने यूपी के लोगों को एक खुला पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आश्वासन दिया था। उन्होंने लिखा था, गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच पहुंचूंगी।
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Election 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, न ही करेंगी रैलियां
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी के बाद रॉबर्ट वाड्रा करेंगे राजनीति में एंट्री
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी की टीम में शामिल हुआ विदर्भ का युवा
दैनिक भास्कर हिंदी: Twitter के बाद प्रियंका गांधी की YouTube पर एंट्री, शुरू किया चैनल
दैनिक भास्कर हिंदी: नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं, आप सब से मिलने लखनऊ आ रही हूं