प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 27 को नहीं 29 को करेंगी रोड शो

प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 27 को नहीं 29 को करेंगी रोड शो
प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 27 को नहीं 29 को करेंगी रोड शो
प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब 27 को नहीं 29 को करेंगी रोड शो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या के दौरे में बदलाव किया गया है। प्रियंका की 27 मार्च को प्रस्तावित अयोध्या रैली को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब वह 27 मार्च को नहीं बल्कि 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में रैली करेंगी। प्रियंका गांधी 27 मार्च को अमेठी, 28 मार्च को राय बरेली और 29 मार्च को अयोध्या में चुनावी रैलियां करेंगी।


जानकारी के मुताबिक 27 मार्च को 10.30 बजे के आसपास फुरसतगंज हवाई पट्टी पर लैंड करेंगी। इसके बाद वह अमेठी में बूथ लेवल पर प्रस्तावित कार्यक्रर्मों में शामिल होगी फिर यहां से रायबरेली के लिए रवाना होंगी। प्रियंका 29 तारीख को ट्रेन से अयोध्या पहुचेंगी और फिर यहां रोड शो में हिस्सा लेंगी।
 

रोड शो के रूट में हो सकता है बदलाव
अयोध्या में प्रियंका गांधी हनुमान गढ़ी में दर्शन के साथ पूजा-अर्चना भी करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, प्रियंका गांधी का रोड शो अयोध्या से शुरू होकर फैजाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर, नाका मुजफ्फरा से होकर मिल्कीपुर कुमारगंज की ओर जाना प्रस्तावित था, लेकिन इस रूट में भी बदलाव किया जा सकता है। इससे पहले यह खबर थी कि, प्रियंका गांधी बोट यात्रा के जरिए चुनाव अभियान का आगाज करने के बाद अब प्रियंका गांधी ट्रेन से अयोध्या तक सफर करेंगी। प्रियंका 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करने वाली थीं।

 

Created On :   26 March 2019 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story