कांग्रेस: महंगाई के बढ़ते आंकड़ों पर घिरी मोदी सरकार, प्रियंका बोली- पेट पर लात मार दी

कांग्रेस: महंगाई के बढ़ते आंकड़ों पर घिरी मोदी सरकार, प्रियंका बोली- पेट पर लात मार दी
हाईलाइट
  • प्रियंका- चिदंबरम ट्वीट कर साधा निशाना
  • मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध का सामना कर रही मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब केंद्र सरकार महंगाई के बढ़ते आंकड़ों पर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। आज (मंगलवार) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने सरकार को आढ़े हाथों लिया है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि सब्जियां, खाने-पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। 

                    

कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने केंद्र सरकार को महंगाई के मसले पर घेरा हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, खाने-पीने की चीजें 14.12% तक बढ़ रही हैं। सब्जियों के दाम 60 फीसदी तक बढ़ चुके हैं, प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है। यही अच्छे दिनों का वादा भाजपा ने किया था। चिदंबरम ने आगे लिखा,"गिरती हुई अर्थव्यवस्था लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।"

 

 

Created On :   14 Jan 2020 5:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story