महाराष्ट्र की सियासत पर प्रियंका का निशाना, कहा- BJP कर्नाटक का खेल दोहरा रही है

महाराष्ट्र की सियासत पर प्रियंका का निशाना, कहा- BJP कर्नाटक का खेल दोहरा रही है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राजनीतिक खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हर दिन नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है कि, टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर दोहराना चाह रही है। महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं। 

 

इससे पहले भी प्रियंका ने चुनावी बॉन्ड का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस महासचिव ने कई ट्वीट कर मोदी सरकार से सवाल पूछे थे। उन्होंने लिखा था कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा लेने के मामले में एक रिपोर्ट ने चार खुलासे किए हैं। कल भाजपा सरकार के मंत्री ने एक रटा रटाया कागज प्रेस के सामने पढ़ दिया, लेकिन इन प्रश्नों के जवाब कहां हैं। 

गौरतलब है कि शनिवार को अजित पवार के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस ने सरकार बना ली। फडणवीस ने सीएम और पवार ने डिप्टी सीएम पद पर शपथ ली। इस पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने विरोध जताया है। मामले अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। 

Created On :   25 Nov 2019 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story